गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के स्याना रोड स्थित वाटर पार्क में नहाने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से पहले दोनों पक्ष वहां से भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई। वीडियो बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के स्याना रोड पर स्थित वाटर पार्क की बताई गई है। जहां नहाने के दौरान दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि वाटर पार्क पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हंगामा करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।