फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवती के लापता होने पर दो पक्षों के बीच तनाव

Tue, 01 Apr 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मे स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले व्यक्ति की बेटी के लापता होने के बाद दो पक्षों के बीच तनाव हो गया। इस दौरान युवती के बारे में जानकारी करने पर दूसरे पक्ष ने पीडि़त पक्ष पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के गांव निवासी कुछ परिवार क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए आए हुए हैं। बताया गया है कि पिछले दिनों इन्हींं परिवारों में से एक परिवार के व्यक्ति की बेटी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। मंगलवार की सुबह को पीडि़त पक्ष ने पास में काम करने वाले परिवार के लोगों से बेटी के संबंध में जानकारी की, तो दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया। आरोपी पक्ष ने उन पर और उनके परिजनों पर हमला कर घायल कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें