फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव

Wed, 05 Jul 2023 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव देहरा में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों से मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


गांव देहरा निवासी बिलाल का शटरिंग का कार्य है। गांव के ही जफरु से उसे उसका दो लाख रुपये को लेकर विवाद था। बुधवार रात बिलाल काम से घर लौटा। इसी दौरान जफरू अपने रुपये मांगने के लिए उसके घर जा रहा था। रास्ते में दोनों का विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि जफरु पक्ष ने बिलाल और उसके भाई पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। जान बचाने के लिए स्थानीय लोग घरों में घुस गए। वहीं एक पक्ष से बिलाल , गुलफ़ाम और दूसरे पक्ष से जफरु, राजा व मोहम्मद रफी घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना धौलाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है, पथराव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें