फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शॉर्ट सर्किट से बैटरी के गोदाम में लगी आग

Tue, 04 Jul 2023 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव पटना मुरादपुर स्थित बैटरी के एक गोदाम में सोमवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। यहां गोदाम में प्लास्टिक का स्क्रैप मौजूद था। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में यहां खड़े तीन कैंटर भी आ गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पटना मुरादपुर में एएम ट्रेडर्स के नाम से आरिफ पुत्र रफीक निवासी फूलगढ़ी कोटला का बैटरी गोदाम हैं। आरिफ सभासद फिरोज मलिक के भाई हैं। सोमवार रात करीब चार बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। आग ने यहां खड़े तीन कैंटरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन आग को देखकर किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। गाड़ियों के टायर फटने से यहां बार-बार धमाके हो रहे थे। लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ नरेश मलिक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें