फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो ऑटो चालकों में मारपीट, एक घायल

Tue, 30 Apr 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। दो दिन पहले सवारी बैठाने को लेकर हुई कहासुनी के कारण मंगलवार को दो ऑटो चालकों में जमकर लात-घूंसे चले। जिसमें एक ऑटो चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बझैड़ा खुर्द निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर ऑटो चलाता है। इसी मार्ग पर गांव कंदौला निवासी एक युवक भी ऑटो चलाता है। दो दिन पहले ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसे वहां पर मौजूद लोगों से शांत करा दिया था। मंगलवार को भूपेंद्र ऑटो में सवारी बैठाकर धौलाना की ओर जा रहा था। आरोप है कि दो दिन हुए विवाद को लेकर कंदौला निवासी युवक ने खेड़ा गांव में भूपेंद्र के साथ मारपीट करनी शुरू दी, जिसमें वह घायल हो गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि घायल ऑटो चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें