फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पत्नी को प्रेमी के साथ देख हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे

Sat, 14 Feb 2026 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। वैलेंटाइन डे पर प्रेमी के साथ बाइक पर जा रही पत्नी को प्रेमी ने देखकर मेरठ रोड फ्लाईओवर के पास रोक लिया। इसके बाद बीच सड़क पर ही पति और प्रेमी के बीच जमकर लात-घूंसे चले। चीख पुकार सुन लोग रुक गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नगर निवासी व्यक्ति को अपनी पत्नी पर काफी दिनों से शक था। वैलेंटाइन-डे की सुबह पत्नी घर से तैयार होकर निकली तो पति ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। महिला बाइक पर अपने प्रेमी के साथ बैठकर मेरठ रोड फ्लाईओवर की ओर जा रही थी तभी पीछे से आए पति ने उन्हें रोक लिया। पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति आग बबूला हो गया और उसने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में महिला ने प्रेमी का जमकर साथ दिया। बीच सड़क पर चल रहे हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण लोगाें की भीड़ लग गई और जाम लग गया। ऐसे में कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। थाने में भी दोनों पक्षों में जमकर आरोप प्रत्यारोप का दौर रहा। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में महिला और उसके प्रेमी का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। दोनों पक्षों के परिजनाें को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें