फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से लकड़ी कारोबारी की मौत

Tue, 10 Nov 2015 01:10 PM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ सिटी के रहने वाले लकड़ी कारोबारी की सोमवार को बुखार से मौत हो गई। उनका मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब तक गढ़ तहसील में 94 बुखार में जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


गढ़ के मोहल्ला मिर्धापाड़ा में रहने वाले लकड़ी कारोबारी अशफाक खां (65) को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। गढ़ में काफी इलाज के बाद भी आराम न मिलने पर परिजन उन्हें मेरठ ले गए।

जहां इलाज के दौरान सोमवार तड़के में अशफाक खां की मौत हो गई। विनोद ग्रोवर, बासी सिंह, महेश चंद का कहना है कि मौसम में ठंडक आने के बाद भी भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि अशफाक खां की मेडिकल रिपोर्ट और उन्हें दी गईं दवाओं की जांच के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल रसेगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें