फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबास : हाईवे पर लुटेरों से भिड़ी स्कूटी सवार महिला

Thu, 04 Aug 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हाथापाई में बाइक से गिरकर महिला घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे-24 पर बृहस्पतिवार को चेन लूटने की कोशिश कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों से स्कूटी सवार महिला भिड़ गई। महिला के साहस को देख बदमाश भागने पर मजबूर हो गए। हालांकि अचानक हमले में महिला स्कूटी से गिरकर घायल हो गयी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करीब ढाई बजे नगर के गांधीबाग निवासी महिला कंचन अपने पुत्र मोनू के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ जा रही थी। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर पराग डेयरी के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला की चेन लूटने की कोशिश करने लगे।

लेकिन महिला साहस का परिचय देते हुए बदमाशों से भिड़ गई। हाथापाई में महिला स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। हालांकि तभी शोर सुनकर राहगीर दौड़े तो आरोपी भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से बदमाशों के बारे में पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें