फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे के डर से दुकानों से गायब हुए पिसे मसाले

Mon, 06 Mar 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
हल्‍दी श‌िव पूजा में - फोटो : haldi
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे के डर से व्यापारियों ने माल छिपाना शुरू कर दिया है। मसालों की बात करें तो दुकानों से पिसे मसाले गायब हो गए हैं। हालांकि, ग्राहकों के आग्रह के बाद छिपाकर रखे गए मसालों को बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


होली पर मिलावटी सामान की बिक्री न हो इसके लिए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने छापेमार कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हुए हैं। टीम ने कार्रवाई तेज भी की, लेकिन अब व्यापारी सतर्क हो गए हैं। तेल और दूसरे मिलावटी पदार्थ के साथ साथ हापुड़ में मिलावटी मसालों का भी बड़ा करोबार है।

अभी तक मसालों के नमूने नहीं लिए गए हैं। हालांकि, इस बात की आशंका को लेकर ऐसे व्यापारी सतर्क जरूर हो गए हैं। छापामार टीमें मसालों का नमूना न ले सकें, इसके लिए दुकानों पर पिसे हुए मसालों का छिपाकर रखा जा रहा है।
विज्ञापन


जिस सामान में मिलावट की आशंका है, उसे दुकान से गायब कर दिया गया है। खरीदारी करने पहुंचे रहे ग्राहकों को पहले तो पिसे मसालों के लिए मना कर दिया जाता है, लेकिन विशेष आग्रह और ग्राहक से आश्वस्त होने के बाद ही दुकानदार छिपे हुए मसालों को बाहर निकालते हैं।

वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि मसालों को लेकर जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी। इस बात पर भी ध्यान दिया जाएगा कि कोई व्यापारी छिपाकर मसाले तो नहीं बेच रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें