फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीबी में फाल्ट, इलाके की बत्ती हुई गुल

Thu, 18 May 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोदीनगर रोड बिजलीघर पर लगी ओसीबी मशीन में फाल्ट से बृहस्पतिवार को लाइन पार इलाके की बत्ती गुल हो गई। सात घंटे तक आधा दर्जन मोहल्लों के हजारों घरों की बिजली कट जाने से भीषण गर्मी में लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन


कर्मियों ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को दुरस्त कर लोगों को राहत दिलाई। बिजलीघर से लाइन पार इलाके के आवास विकास, सर्वोदय कालोनी, संजय विहार, गांधी विहार, मेरठ रोड को बिजली आपूर्ति दी जाती है।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे बिजलीघर पर लगी ओसीबी मशीन में फाल्ट हो गया। इससे समूचे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। ओसीबी के इनपुट में हुआ फाल्ट इतना जोरदार था कि कर्मियों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में बिजलीघर को बंद कर फाल्ट का पता लगाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को ढूंढा जा सका। इस दौरान लाइन पार इलाके की बत्ती गुल रही। काफी देर बाद तक भी आपूर्ति नहीं आने से लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा।

उन्होंने बिजलीघर पर सूचना देकर आपूर्ति के संबंध में जानकारी मांगी लेकिन फाल्ट की सूचना पाकर उन्हें मायूस होना पड़ा। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को दुरुस्त किया। 

शाम करीब 5 बजे प्रभावित मोहल्लों की आपूर्ति बहाल की तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ दीपांशु सहाय का कहना है कि ओसीबी में फाल्ट से यह समस्या बनी थी जिसे दुरुस्त करके लोगों को राहत दिला दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें