फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हापुड़ में गंगा किनारे बाप-बेटी को पीटा गया, वीडियो वायरल; पुलिस ने पीटने वाले युवक को लिया हिरासत में

Tue, 08 Jul 2025 07:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट

सार

आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, इस दौरान तट पर मौजूद श्रद्धालुओं में भी भगदड़ मच गई। गंगा किनारे आए दिन होने वाली इस प्रकार की घटना से श्रद्धालु समेत तीर्थ पुरोहितों में भी नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन
बाप-बेटी को पीटता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पतित पावनी मां गंगा के किनारे आए दिन होने वाली मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर वायरल होना आम बात हो गई है। मंगलवार की सुबह को भी गंगा किनारे पर बाप-बेटी को लाठी डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसको लेकर लोगों ने विभिन्न प्रकार के कमेंट किए। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पिटाई करने वाले युवक को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंगलवार की सुबह को गंगानगरी निवासी युवती अपने पिता के साथ गंगा तट पर गई थी। वहीं रहने वाले युवक से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद युवक पास में ही पड़ी लाठी को लेकर आ गया और उसने पिता-पुत्री पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, इस दौरान तट पर मौजूद श्रद्धालुओं में भी भगदड़ मच गई। गंगा किनारे आए दिन होने वाली इस प्रकार की घटना से श्रद्धालु समेत तीर्थ पुरोहितों में भी नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पिटाई करने वाले युवक को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें