फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे साल मंदे की मार से जूझते रहे किसान

Sat, 24 Dec 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
‌किसान - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
किसानों की दुर्दशा पर यूं तो पूरे साल राजनैतिक रोटियां सिकती रहीं। लेकिन मंदे की मार से त्रस्त किसान के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। किसानों को फसलों से लागत निकाल पाना भी मुश्किल रहा।
विज्ञापन


गन्ने का भुगतान समय पर नहीं मिलने से बच्चों की स्कूल फीस भी नहीं भर सके। पूरे साल अन्नदाता खाली जेब सरकार को कोसता रहा। वहीं नोटबंदी से किसानों की कमर टूट गई है।
किसान को देश की रीढ़ कहा जाता है।

सरकार की गलत नीतियों से अन्नदाता आर्थिक संकट झेल रहा है। किसानों को न तो उपज का लाभकारी मूल्य मिल रहा है और न ही गन्ने का बकाया। नोटबंदी ने तो किसानों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन


फसल बुवाई के लिए बैंकों से पर्याप्त रुपया नहीं मिलने के कारण गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। वहीं, किसान अपने बच्चों की शादी और स्कूल की फीस भी नहीं भर पा रहे हैं। उधर, शासन प्रशासन की अनदेखी से गन्ना किसानों को बीते वर्ष का भी बकाया भुगतान नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें