फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव का बहिष्कार करेंगे सात गांवों के किसान

Thu, 19 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/धौलाना
विज्ञापन
elections - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
रिलायंस पावर प्रोजेक्ट से प्रभावित हुए सात गांवों के हजारों किसानों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। सरकार की किसान विरोध नीतियों से इन किसानों में जबर्दस्त आक्रोश है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी इन किसानों को अधिग्रहित भूमि पर अब तक मालिकाना हक नहीं मिला है।
विज्ञापन


किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उनकी जमीन नहीं मिल जाती और फर्जी मुकदमे वापस नहीं होते, तब तक वह मतदान नहीं करेंगे। महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति की बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें महासचिव डॉ. युधिष्ठिर सिसौदिया ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी किसानों की जमीन वापस उनके नाम पर राजकीय भूअभिलेखों में दर्ज नहीं की गई है।

सर्वोच्च न्यायालय ने भी अधिग्रहण को असंवैधानिक करार देते हुए भूमि किसानों को वापस करने के आदेश दिए, लेकिन सरकार ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया। समिति अध्यक्ष मंगू सिंह राणा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद किसान अपनी भूमि का मालिकाना हक हासिल कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बारह वर्ष से समिति रिलायंस पावर प्रोजेक्ट द्वारा अधिग्रहित की जमीन लड़ाई लड़ रही है। जब तक बेघर हुए किसानों को भूमि वापस नहीं मिलेगी, तब तक वह मतदान नहीं करेंगे। जब तक राजकीय भू अभिलेखों में किसानों के नाम दर्ज नहीं होंगे, समिति चैन से नहीं बैठेगी।

बैठक में पहुंचे बझैड़ा  खुर्द, धौलाना, ककराना, देहरा, कंदोला और जादोपुर सहित सात गांवों के किसान प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. जयपालसिंह, राकेश सिसौदिया, रामभूल सिंह, देवीशरण फौजी, जब्बार अली, धर्मपाल सिंह, प्रेमपालसिंह सहित अन्य  प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें