गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुनेंद्र शिशौदिया किसानों की समस्या और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व उनके पुत्र पंकज सिंह से मिले।
भाजपाइयों ने उन्हें किसानों की समस्या विस्तार से बताई और समाधान कराने की मांग की। मुनेंद्र शिशौदिया ने बताया कि उन्होंने किसानों के गन्ने का भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
गाजियाबाद, हापुड़ जिले में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार और पुलिस अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस अवसर पर अजित सिंह, राजकुमार यादव व सतपाल यादव आदि मौजूद रहे।