फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने घेरी कलक्ट्रेट, हंगामा

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता।स्रोत संगठन
विज्ञापन
हापुड़। अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील का विरोध करते हुए मंगलवार को भाकियू टिकैत के आह्वान पर किसानों ने जिला मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डील को रद कराने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि अमेरिका के साथ कृषि क्षेत्र से जुड़ी किसी भी हानिकारक ट्रेड डील को तुरंत रद किया जाए। देश के किसानों के हितों की रक्षा के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए।

किसान के फसल उत्पाद लगातार पिट रहे हैं। आलू, गन्ना, सरसों, गेहूं का मुनासिब दाम नहीं मिल रहा है। बिचौलियों के हाथों में जाने पर इन उत्पादों के दाम आसमान छू जाते हैं। सरकार यदि एमएसपी का कानून बना दे तो यह समस्या नहीं रहेगी। अमेरिका के साथ ट्रेड डील छोटे किसानों को बर्बाद कर देगी।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि यदि यह डील रद्द नहीं की गई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर सैकड़ों किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में ही धरना जमाकर, जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया।

किसानों ने कहा कि देश में जिस तरह के हालात बने हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। किसान, मजदूर, नौजवान सब परेशान हैं। सरकारी तानाशाही पर उतर रही है, जरूरतमंदों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर, मांगों के जल्द निस्तारण की आवाज उठाई। इस मौके पर जीते चौहान, रामपाल सिंह, दिनेश त्यागी, भगतराम सिंह, धनवीर शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें