फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसानों पर दर्ज मुकदमे वापसी के लिए प्रधानमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Mon, 22 Jan 2024 11:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और जमीन की फर्द में नाम दर्ज कराने की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुलंदशहर में मिलेगा। इसके लिए किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन


महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के महासचिव युधिष्ठर सिंह सिसोदिया ने बताया कि समिति लंबे समय से किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और जमीन की फर्ज में नाम दर्ज कराने के लिए संघर्ष कर रही है। 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए किसान बुलंदशहर जाएंगे। प्रधानमंत्री से मुलाकात कराने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद पूर्व जनरल वीके सिंह से समय लेने का आग्रह किया है। सांसद ने मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि अभी तक किसानों को मुलाकात का समय नहीं मिला है। उधर न्यायालय में पेश न होने पर किसानों के गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ कुर्की के आदेश किए गए हैं। मामले में पुलिस कई किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह है मामला :
प्रदेश सरकार ने फरवरी 2004 में धौलाना, देहरा, बझेड़ा खुर्द, ककराना, जादौपुर, कंदोला और बहरामपुर गांव की लगभग 2500 एकड़ भूमि का रिलायंस पॉवर प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहण किया गया था। जिसका किसानों द्वारा विरोध किया गया, और कई बार किसानों और पुलिस का आमना-सामना हुआ। जिसके उपरांत पिलखुवा, धौलाना, हाफिजपुर और मूसरी थाने में 500 किसानों को नामजद करते हजारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। किसान तभी से मुकदमों की वापसी की मांग कर रहे हैं। हालांकि मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इधर कोर्ट में पेश नहीं होने पर कुछ नामजद किसानों की कुर्की और गैर जमानती वारंट जारी किये जा चुके हैं। पुलिस कई किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें