फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज तहसील मुख्यालय में निराश्रित पशुओं को बांधेंगे किसान

Wed, 15 Jan 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील मुख्यालय पर चल रहा भाकियू (टिकैत) का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के धरने में न पहुंचने से किसान आक्रोशित हैं। कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को (आज) तहसील मुख्यालय में निराश्रित पशुओं को बांधने की घोषणा की।
विज्ञापन


युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान और मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी के नेतृत्व में किसान लगातार पांच दिन से भ्रष्टाचार के आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई, बकाया गन्ना भुगतान दिलाने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर धरनारत हैं। जीते चौहान ने कहा कि पांच दिन से संगठन के कार्यकर्ता कड़ाके की सर्दी के बीच तहसील परिसर में आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन से डरे हुए प्रशासन ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी है, लेकिन वह लोग अपनी मांगो को लेकर डटे हुए हैं। फैजान प्रधान ने कहा कि पांच दिन से चल रहे धरने में कोई भी अधिकारी किसानों से वार्ता करने नहीं पहुंचा, यह प्रशासन की हठधर्मिता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जिस तरह अधिकारी नहीं पहुंचे, उसी तरह अब किसान भी अगले पांच दिन तक किसी भी अधिकारी से कोई बात नहीं करेंगे। आलमनगर प्रधान ब्रह्मपाल चौहान ने कहा कि प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता तहसील परिसर में निराश्रित पशुओं को बांधेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। धरने में इंसाफ अली, सेवाराम, मुकर्रम, बॉबी त्यागी, कुमरपाल गुर्जर, ताज मोहम्मद, पहचान प्रधान, जितेंद्र, विकल नागर, कालू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें