फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 15 Jan 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के चैनापुरी रेलवे फाटक के पास कोहरे में ईयर फोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक डेयरी से दूध लेकर लौट रहा था। कान में ईयर फोन लगा होने के कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। स्थानीय लोगों ने भी खूब शोर मचाया लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद परिजनोें में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे थाना देहात क्षेत्र के चैनापुरी रेलवे फाटक के पास गढ़ रोड स्थित मोहल्ला शिवनगर निवासी ऋतिक(25) मोहल्ला इंद्रगढ़ी स्थित एक डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहा था । उसके कानों में ईयर फोन लगा हुआ था। ट्रैक पार करने के दौरान मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर पीछे से अचानक ट्रेन आ गई। कान मेें ईयर फोन लगा होने के कारण उसने ट्रेन का हॉर्न नहीं सुना। कुछ लोगों ने भी शोर मचाया। लेकिन ऋतिक उनकी आवाज नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनके पुत्र ऋतिक दो बहन व तीन भाइयों में चौथे नंबर का था। हाल ही में उसने यूपी पुलिस की परीक्षा भी दी थी। पिता राजेंद्र, मां सरोज देवी व भाई बहनों को रो-रोकर बुरा हाल था। साथ ही मोहल्ले में शोक व्याप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें