फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे के नक्शे में नहीं दिखी सर्विस रोड, किसानों का हंगामा

Thu, 09 Nov 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे के नक्शे में सिंभावली तक सर्विस रोड न दिए जाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर काम रुकवाने की चेतावनी दी। इस पर एडीएम, यूपीडीए के जीएम और एलएंडटी के अधिकारियों ने किसानों को समझाया और राहत दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड दिलाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन सर्विस रोड सिर्फ राजपुर तक ही दी गई है, जबकि अधिकारियों ने पहले भी सिंभावली तक सर्विस रोड देने का वादा किया था। इस एक्सप्रेसवे का स्थानीय लोगों को तभी लाभ है जब इसके दोनों ओर सर्विस रोड बने। नक्शे में सर्विस रोड के न दिखने पर किसानों ने काम रोकने की चेतावनी दी। एडीएम संदीप कुमार और सक्षम अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया और जल्द ही सर्विस रोड दिलाने का आश्वासन दिया। किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर काम रुकवाने की चेतावनी दी। इस मौके पर अजब सिंह, लीले सिंह, अनिल हूण, चंद्रपाल सिंह, महेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें