फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिंभावली बिजलीघर पर चल रहा धरना स्थगित

Sun, 08 Jun 2025 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। ऊर्जा निगम के जेई और लाइनमैन पर भ्रष्टाचार और भाकियू के जिलाध्यक्ष समेत कई किसानों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में रविवार को बिजलीघर पर भाकियू टिकैत की महापंचायत हुई। इस दौरान एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, सीओ वरुण मिश्रा ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता से फोन पर वार्ता कराई। इसके बाद संगठन ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


धरने के दौरान बिजलीघर के साथ बने एसडीओ कार्यालय परिसर में नमाज पढ़े जाने और कार्यालय पर संगठन का बैनर लगाने को लेकर निगम के अवर अभियंता रामबली मौर्य ने भाकियू के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। वहीं, भाकियू जेई और लाइनमैन को हटाने की मांग पर अड़ी हुई थी। इसी को लेकर शनिवार को महापंचायत की घोषणा की गई थी। पंचायत में एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर किसानों से वार्ता की। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने दोनों अधिकारियों से निगम के जेई और लाइनमैन को हटाने और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष की ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता से भी फोन पर वार्ता कराई। इसमें जेई को तत्काल हटाने और 15 दिन में जांच कराकर विभागीय कार्रवाई व एफआईआर का आश्वासन किसानों को दिया गया। जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। इस दौरान डॉ. अनुराग चौधरी, कैप्टन बिशन, ज्ञानेश्वर त्यागी, चौधरी कमल सिंह, नीलम त्यागी, पूनम शर्मा, गीता सिरोही, शब्बू चौधरी, श्याम सुंदर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें