फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हैदरपुर मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर, किसान की दबकर मौत

Sun, 21 Sep 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। रविवार की शाम खेत की जुताई कर घर लौटने के दौरान हैदरपुर मार्ग पर गड्ढे में टायर गिरने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर गांव कल्याणपुर निवासी किसान अनिल सिंह (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मूलरूप से जनपद मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव ढकोली निवासी 55 वर्षीय किसान अनिल सिंह का विवाह गढ़ क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में हुआ था, जो करीब 30 साल पहले अपने परिवार को साथ लेकर कल्याणपुर में आकर रहने लगे थे। रविवार की शाम करीब चार बजे अपने खेत की जुताई करने के बाद अनिल सिंह घर को लौट रहे थे। इसी दौरान हैदरपुर मार्ग पर गहरे गड्ढे में अचानक टायर गिरने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से अनिल सिंह उसके नीचे दब गए। शोर सुनकर राहगीर और आसपास के जंगल में काम कर रहे कई किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे अनिल को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन और गांव के सैकड़ों लोग मौके पर आ गए। हादसे में जान गंवाने वाले अनिल सिंह तीन बेटों के पिता थे। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच के उपरांत मृतक किसान के शव को कब्जे में ले लिया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें