फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खेत से मिट्टी उठाने पर मांगे दस हजार, विरोध करने पर पीटने का आरोप

Sun, 05 Oct 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट निवासी आकाश उर्फ भोलू ने एक किसान संगठन के जिलाध्यक्ष और उसके साथियों पर उनके खेत से मिट्टी उठाने की एवज में दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये न देने पर आरोपियों ने किसान को पीटा। इसके साथ ही पुलिस के सामने किसान और युवक के बीच मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसान ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में आकाश उर्फ भोलू ने बताया कि वह गांव में अपना मकान बना रहे हैं। मकान का भराव करने के लिए वह जेसीबी के माध्यम से अपने खेत से मिट्टी उठवा रहे हैं। इसकी एसडीएम से उन्होंने अनुमति भी ले रखी है। रविवार की सुबह वह खेत से मिट्टी उठवा रहे थे। इसी बीच कार में सवार होकर एक किसान संगठन का जिलाध्यक्ष और उसके कई साथी खेत पर पहुंचे और उनसे अवैध खनन करने की बात कहने लगे। उन्होंने एसडीएम द्वारा खेत से मिट्टी उठाने की अनुमति होने की बात कही।
आरोप है कि मिट्टी उठाने की एवज में जिलाध्यक्ष और उसके साथियों ने उनसे दस हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर आरोपियों ने बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में पुलिस के सामने भी किसान और युवक के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है पुलिस जिलाध्यक्ष और उसके साथियों को हिरासत में लेकर थाने भी लेकर गई थी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर और वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें