फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: परिजनों जताई हत्या की आशंका, सीओ से की शिकायत

विज्ञापन
सीओ कार्यालय के बाहर खड़े लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। आलम नगर निवासी अनुज की मौत का मामला उलझता जा रहा है। अनुज के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों के साथ अनुज के परिजन सीओ पिलखुवा से मिलने उनके कार्यालय पर पहुंचे लेकिन, सीओ के वहां नहीं होने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलम नगर निवासी अनुज कुमार गुरूग्राम स्थित एक कंपनी में नोकरी करता था। 10 मई की देररात कार सवार युवक अनुज को मृत अवस्था में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में छोड़ गए थे। पुलिस जहां मामले को सड़क दुर्घटना बता रही है, वहीं मृतक के परिजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। परिजन पिछले एक पखवाड़े से थाने और चौकी के चक्कर काटकर थक चुके है। इसी क्रम में शुक्रवार को मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ सीओ को शिकायती पत्र देने के लिए उनके कार्यालय गए थे, लेकिन सीओ से मुलाकात नहीं हो सकी। जिसके उपरांत वह मायूस होकर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पुलिस कर्मियों की डयूटी लगी होने के कारण पर्याप्त संख्या में थाने पर फोर्स नहीं है। अब फोर्स की वापसी हो गई है। मामले की गहनता से सभी बिंदुओं पर जांच कराने के साथ हाईवे एवं अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाली जाएंगी। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें