फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीएम ने अधिकारियों को आवंटित कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
अपने आवास पर बैठक करती डीएम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की मतगणना को लेकर शुक्रवार को डीएम प्रेरणा शर्मा ने बैठक की। इस दौरान प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को आवंटित कार्यों की समीक्षा की गई।

डीएम ने मतगणना कार्मिकों की तैनाती एवं प्रशिक्षण, मीडिया सेल एवं प्रेस कक्ष स्थापना, टेलीविजन व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभारी अधिकारी प्रेस निर्धारित अवधि के भीतर प्रेस पास जारी कर दें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हापुड़ से मतगणना स्थल पर ठंडे पानी के टैंकरों और सचल शौचालय व पर्याप्त सफाई कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही मतगणना पंडाल में सूक्ष्म जलपान व भोजन के तत्काल बाद सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से मतगणना दिन की सुबह छह बजे से मतगणना समाप्ति तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही मतगणना के लिए लगने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण समय से कराने के निर्देश दिए गए।



इसके अलावा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से मतगणना पंडाल में फर्नीचर, साउंड व अस्थाई प्रकाश की व्यवस्थाएं निर्धारित मानक के अनुसार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मीडिया कर्मियों के लिए मीडिया सेंटर की स्थापना के साथ ही टीवी व एलईडी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि मतगणना पंडाल में पर्याप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मतगणना स्थल पर चिकित्सकों, दवाइयां के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना दिवस के दौरान टेलीफोन कनेक्टिविटी तथा इंटरनेट की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए। बैठक में एडीएम न्यायिक ज्योत्सना बंधु, एडीएम वित्त/राजस्व संदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें