फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किशोरी के साथ मिले युवक को परिजनों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार देर शाम नगर की पुरानी दिल्ली रोड पर जवाहर गंज मंडी के पास किशोरी के साथ मिले रविदास चौक के पास रहने वाले युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। इस बीच किशोरी के पिता और अन्य लोगों ने युवक को स्कूटी में टक्कर मारकर रोक लिया और जमकर धुनाई कर दी। पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष है। आरोपी युवक कुछ समय पहले किशोरी के घर के पास की गली में दूध देने के लिए जाता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी। बुधवार शाम दोनों के साथ होने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद सभी तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें