फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सपाइयों को नजरबंद कर दिल्ली जाने से रोका

विज्ञापन
घर में नजरबंद किए गए सपा नेता पीयूष वाल्मीकि। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर रहे सपाइयों को पुलिस ने घरों में ही नजरबंद कर दिया। रात से ही पुलिस सक्रिय पदाधिकारियों के घरों पर पहुंच गई। सपाइयों ने इस कृत्य को लोकतंत्र के लिए घातक बताया।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कमेटी में पदाधिकारी देवेंद्र जाखड़ अपने गांव सिकंदरपुर काकोड़ी से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाबूगढ़ थाना प्रभारी पुलिस सहित उनके आवास पर पहुंचे। वहां, उन्हें नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की यह तानाशाही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, सपा छात्रसभा प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष बाबा वाल्मीकि को गोल मार्केट स्थित आवास पर पुलिस ने नजरबंद किया। मंगलवार की रात पियूष भी तहसील और कोतवाली में सपा के आंदोलन में शामिल रहे थे। रात में ही पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर, दिल्ली जाने से रोक दिया। इसके अलावा कई अन्य सपाइयों को भी नजरबंद करे रखा। कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर को भी पुलिस ने नजरबंद कर दिया, इस कारण वह दिल्ली नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें