फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जलभराव के बीच बच्चों को कंधे पर लेकर जा रहे परिजन

विज्ञापन
हापुड़ की जय विहार कालोनी में सड़क पर हुए जलभराव में बच्चे को कंधे पर बैठाकर ले जाता युवक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। असौड़ा मार्ग, स्टेशन रोड स्थित मोहल्ला जय विहार में बारिश के बाद तीसरे दिन भी दो फीट से अधिक जलभराव है। इस जलभराव के बीच परिजन अपने बच्चों को कंधे पर उठाकर ले जा रहे हैं। वहीं, बच्चे हाथ में जूते लेकर स्कूल जा रहे हैं। जलभराव से नाराज स्थानीय लोगों ने शनिवार को एकत्र होकर जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही विधायक को एक ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संदेश त्यागी, मुकेश, विजय कौशिक, गौरव त्यागी ने कहा कि यह मोहल्ला करीब 20 वर्ष पुराना है, लेकिन आज तक यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। मोहल्ले में न तो पक्की सड़क है और न ही नाली। कोई उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बारिश में मोहल्ले में तीन से चार फीट तक जलभराव होता है। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। कई बार लोग पानी में गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि मोहल्ले में जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी है।
इस दौरान संदीप राणा, पवन त्यागी, रामेंद्र सिंह, अरविंद त्यागी, नितिन त्यागी, हिमांशु सिंहल, अनुज कुमार, अनुज राणा, सोनू, जतिन गोयल, अपूर्व शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मामले में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मौके पर टीम भेजकर लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

हापुड़ की जय विहार कालोनी में सड़क पर हुए जलभराव में बच्चे को कंधे पर बैठाकर ले जाता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें