फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वृंदावन गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ गांव में वृंदावन गए परिवार के घर में घुसकर चोरों ने आभूषण और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पड़ोसी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निवासी रामपाल सिंह ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपने छोटे बेटे और पुत्रवधू को घर पर छोड़कर वृंदावन तीर्थ यात्रा पर गए थे। जहां से बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे घर लौटे। पीड़ित का कहना है कि रात के समय उन्होंने घर से पड़ोसी को बाहर निकलते हुए देखा। उन्होंने बताया कि अंदर पहुंचने पर देखा कि उनके बेटे और पुत्रवधू के कमरे के दरवाजे बाहर से रस्सी से बांधे हुए हैं। वहीं, अन्य कमरों में रखा सामान अस्त-व्यस्त मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में रखी अलमारी भी खुली हुई थी। रामपाल का कहना है कि आरोपी ने घर से सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा करीब 20 हजार रुपये की नकदी के साथ ही उनकी बेटी के आभूषण भी चोरी कर लिए। जिसके बाद वह पड़ोसी के घर पहुंचे और उनके घर जाने का कारण पूछा, तो उसने अभद्रता की। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को भी सूचना दी। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें