फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस ने फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर को भेजा जेल

Sat, 27 Apr 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को एलएन पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र से दौ मीटर की दूरी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस की वर्दी, लाल बत्ती, विभिन्न विभागों से संबंधित 24 फर्जी पहचान पत्र, तीन मुहर, अन्य कागजात व कार बरामद की थी।
विज्ञापन


एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एलएन पब्लिक स्कूल पर बने मतदाता केंद्र के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार में पुलिस की वर्दी पहने एक युवक को रोक लिया। उन्होंने शक होने पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी की गाड़ी से लाल बत्ती, पहचान पत्रों सहित अन्य कागजात बरामद किए गए थे। आरोपी अंकित गर्ग निवासी मोहल्ला ज्ञानलोक कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें