फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण

Wed, 19 Oct 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मेला स्थल का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने बुधवार को पौराणिक खादर मेला स्थल का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी महकमों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने लापरवाही पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


डीएम एके ढींगरा और एसपी अलंकृता सिंह बुधवार को पुलिस-प्रशासन और जिला पंचायत अमले के साथ गढ़ खादर के पौराणिक मेला स्थल पर पहुंचे। वहां दोनों अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन किया। डीएम ने संपर्क मार्गों सहित मेला क्षेत्र में खड़ी फसलें देख कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने सिंभावली गन्ना विकास समिति सचिव राजीव सेठ और शुगर मिल सीनियर मैनेजर दिनेश शर्मा को कड़ी हिदायत दी कि चार दिनों के भीतर हर हाल में गन्ने की फसल कट जानी चाहिए। उन्होंने बाढ़ के दौरान हुए भूकटान की स्थिति का जायजा लिया
विज्ञापन


और स्नानघाट बनाए जाने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। गंगा के जलस्तर में हो रहे अप डाउन के मद्देनजर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजनौर बैराज से संपर्क साधकर पानी की मात्रा को सीमित कराएं, ताकि बैरिकेडिंग को आगे पीछे न करना पड़े।

जिला पंचायत कर्मचारी देवीसहाय ने अस्थाई पंडाल में मानचित्र के माध्यम से डीएम को मेले से जुड़ी व्यवस्था और श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए बनाए जाने वाले सेक्टरों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अस्थाई सड़क, पुल समेत स्नानघाटों की जानकारी भी दी।

डीएम ने बताया कि मेला क्षेत्र से जुड़े संपर्क मार्गों पर पथप्रकाश की अस्थाई व्यवस्था रहेगी। बिजली एसई बीएल मौर्य ने बताया कि मेला अवधि के दौरान गढ़-ब्रजघाट समेत संपर्क रास्तों से जुड़े सभी फीडरों से कटौती मुक्त बिजली सप्लाई की जाएगी।

वहीं मेलाधिकारी आरएन पांडेय ने बताया कि मेला क्षेत्र में अंडा, मांस, मछली समेत मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

डिप्टी सीएमओ डॉ. जयप्रकाश त्यागी ने बताया कि मेले में 10 बेडों वाला अस्थाई अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा मेरठ सेक्टर, पशु मेला और ब्रजघाट शहरी मेले में भी तीन अस्थाई अस्पताल खोले जाएंगे।

गंभीर रोगियों को अस्पतालों तक लाने ले जाने के लिए एंबुलेंसों की व्यवस्था भी रहेगी। रोडवेज डिपो गढ़ के एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 250 से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा।

डीएम ने मेला मीटिंग में अनुपस्थित रहे हापुड़ ईओ और फूड सेफ्टी विभाग के अफसरों के वेतन काटने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहे।

एसपी ने मेले से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि खादर मेले से जुड़ी शांति और सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। संपर्क मार्ग और पशु मेले समेत कुल 22 थाने बनाए जाएंगे।

बाहरी जनपदों से आने वाली पुलिस के ठहराव के लिए मेला स्थल पर रिजर्व पुलिस लाइन और कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। मेला ड्यूटी में बाहरी जनपदों से 4 हजार पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे।

गंगा स्नान के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 10 कंपनी पीएसी और दो कंपनी रिवर्स पुुलिस तैनाती रहेगी। मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

हापुड़ आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएम असलम ने कहा कि गढ़ स्टेशन पर सैकड़ों बंदरों के झुंड हर समय मंडराते रहते हैं। इससे श्रद्धालुओं पर हमला होने का खतरा और भी बढ़ जाएगा। इसलिए वन विभाग और पालिका स्तर से मेले के दौरान रेलवे स्टेशन पर बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें