फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Wed, 19 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के आह्वान पर विद्युत कर्मियों ने मंगलवार सात सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। जल्द राहत नहीं मिलने पर कर्मियों ने कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


संगठन के सचिव प्रवीण त्यागी ने बताया कि वह बीते काफी समय से सात सूत्रीय मांगों के निस्तारण की आवाज उठा रहे हैं। लेकिन त्रिपक्षीय समझौते के बाद भी उनके मांगों का निस्तारण नहीं हो सका है।

उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगें भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान व जनता को बेहतर आपूर्ति के लिए संसाधन जुटाना, कार्यालय सहायक तृतीय व द्वितीय पदों को एकीकरण कर उनको 6600 ग्रेड पे देना, समझौते के अनुरूप यूपीपीसीएल में 2600 ग्रेड पे को 3000 ग्रेड पे करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


उन्होंने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द मांगों के निस्तारण की आवाज उठाई है। राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर डीसी वर्मा, राजकुमार मकवाना, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें