फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मचारी की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, हाइवे जाम का प्रयास

Mon, 30 Mar 2026 01:17 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
प्रशांत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में अनवरपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल कर्मचारी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार रात ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए और बिना पोस्मार्टम के ही शव ले जाने के लिए हंगामा कर दिया। पुलिस के शव भेजने के विरोध में हाईवे पर बैठ गए। उसने जैसे तैसे समझ कर उन्हें शांत किया।

विज्ञापन


ममुकीमपुर निवासी प्रशांत (22) हापुड़ की सेंचुरी फैक्टरी में काम करता था और रविवार को ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अनवरपुर के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण रात में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। आरोप है कि परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव ले जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस के मना करने पर नाराज लोग हाइवे पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया और हाइवे से जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया गया। परिजनों ने बताया कि प्रशांत पिछले डेढ़ साल से नौकरी कर रहा था और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं, जिनमें वह सबसे बड़ा था। पिता ईंट भट्टे पर तांगा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कुछ दिन पहले ही उसका रिश्ता तय हुआ था और घर में खुशियों का माहौल था, जो हादसे के बाद मातम में बदल गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें