फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गड्ढे में स्कूटी गिरने से फैक्टरी कर्मचारी की मौत

Wed, 02 Apr 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में श्मशान घाट के पास रिलायंस रोड पर एक स्कूटी सवार ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में गड्ढे में गिर गया। सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव गालंद निवासी राजू पुत्र कल्लू फैक्टरी में कार्य करते थे। बुधवार की दोपहर वह घर के बाहर स्कूटी चलाना सीख रहे थे। जब वह रिलायंस रोड पर पहुंचे तो इसी दौरान सामने से एक ट्रैक्टर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इस दौरान सिर में चोट लगने से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनिता चौहान ने बताया कि स्कूटी चलाते समय ट्रैक्टर से बचाव करने के दौरान हादसा हुआ है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें