फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फैक्टरी संचालक पर युवक की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मेला रोड स्थित आसरा आवास कॉलोनी निवासी हरेंद्री ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने 19 वर्षीय बेटे कुनाल की मौत को संदिग्ध बताते हुए आइसक्रीम फैक्टरी के संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर नगर के व्यापारियों ने भी पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हरेंद्री ने बताया कि उनका बेटा कुनाल नगर के नक्का कुआं मंदिर के निकट स्थित एक आइसक्रीम फैक्टरी में कार्य करता था। मंगलवार को फैक्टरी में करंट लगने से उसकी मौत होने की सूचना दी गई।
परिजनों का आरोप है कि यह केवल हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है। महिला का कहना है कि फैक्टरी संचालक सोनू पर कुनाल का वेतन बकाया था। कई बार वेतन मांगने के बाद भी आरोपी ने भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि वेतन मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने करंट लगाकर उनके बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद मामले को हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें