फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोबाइल फोन हैक कर खाते से निकाले 69 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भद्स्याना निवासी युवक का मोबाइल फोन हैक कर साइबर अपराधियों ने 69 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी भूदेव ने बताया कि एक जून की शाम उनके व्हाट्सएप पर चाचा के नंबर से एक फाइल भेजी गई। पीड़ित का कहना है कि उस फाइल को उन्होंने शादी का निमंत्रण समझा। फाइ
ल खोलने के बाद उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। उन्होंने काफी प्रयास किया, लेकिन मोबाइल सही ढंग से चालू नहीं हो सका। तीन जून की शाम तक मोबाइल फोन इसी स्थिति में रहा। इसके बाद चालू हो गया। पीड़ित ने बताया के मोबाइल फोन चालू होने के बाद उन्हें बैंक शाखा से संदेश मिला। जिसमें उनके खाते से 69 हजार रुपये निकाले जाने की सूचना दी गई थी। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने जल्द से जल्द साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें