फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार ट्रेनों में लगे अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यात्रियों की बढ़ती संख्या और आरक्षण की प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने चार एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस में 11 सितंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह दिल्ली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 14 सितंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा होगी। इसके अलावा अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 13 सितंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच और दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 12 सितंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की व्यवस्था रहेगी।
रेलवे के इस कदम से इन ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। खासतौर पर प्रतीक्षा सूची में चल रहे यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। अतिरिक्त कोच जुड़ने से स्लीपर श्रेणी में सीटों की संख्या बढ़ेगी और अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट पर यात्रा करने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें