फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कॉलेज प्रबंधन पर लगाया अतिरिक्त फीस वसूलने का आरोप

Tue, 21 Jan 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के इंटर कॉलेज के छात्रों ने स्कूल प्रबंधन पर अतिरिक्त फीस वसूलने का आरोप लगाया है। छात्रों का आरोप है कि कंप्यूटर शिक्षा और पीटीए के नाम पर उनसे शुल्क वसूला जा रहा है। छात्रों ने तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के इंटर कॉलेज के दर्जनों छात्र एकत्र होकर मंगलवार की दोपहर तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां एसडीएम के नाम शिकायती पत्र तहसील प्रशासन को सौंपा। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कॉलेज में दाखिले के नाम पर 750 रुपये अप्रैल माह में लिए गए। इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर भी करीब 28 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाता है। छात्रों ने बताया कि कॉलेज में कंप्यूटर का शिक्षक नहीं है और उनके पास यह विषय भी नहीं है। इसके अलावा पीटीए के नाम पर भी हर महीने 120 रुपये लिए जाते हैं। वहीं, बाजार में कम दामों पर मिलने वाला स्वेटर भी उन्हें 450 रुपये में खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर शिक्षक पिटाई करते हैं। पत्र देने वालों में योगेश सिंह, रितिक, तुषार, बिलाल, अमित, हिमांशु, अभिषेक, शिवम आदि मौजूद रहे। वहीं, कॉलेज प्रधानाचार्य का कहना है कि आरोप निराधार हैं। कुछ शिक्षक उनसे रंजिश मानते हैं, जिन्होंने छात्रों को भडक़ा कर झूठी शिकायत कराई है। एसडीएम साक्षी शर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें