पीओके में सेना की कार्रवाई पर हापुड़ के पक्का बाग में भाजपाइयों ने खुशी जताई। बृहस्पतिवार को भाजपाई पक्का बाग पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक बबली के कार्यालय पर एकत्र हुए।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रधान ने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना की कार्रवाई से हिंदुस्तानियों का मनोबल ऊंचा हुआ है। इस कार्रवाई से खुश होकर भाजपाइयों ने मिठाई बांटीं।
इस दौरान अशोक बबली, विनोद गुप्ता, श्यामेंद्र त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष कपिल एसएम, अजय गर्ग, इंद्रजीत भुर्जी, विनीत दिवान, टुक्कीराम गर्ग, हेमंत सैनी, बिटटू, राघव गर्ग, गगन मित्तल, कैलाश वर्मा, सुनील जैन, मोहित कंसल, सुमित कंसल उपस्थित रहे।
भारतीय सैनिकों ओर से पीओके में घुसकर आतंकी कैंपों पर कार्रवाई पर भाजपाई ने खुशी जाई। भाजपाईयों ने मुख्य तिराहे पर पटाके छोड़कर जश्न मनाया। उधर, कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले में मारे गये भारतीय सैनिकों के विरोध में बुधवार रात गांव छिजारसी में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला।
बृहस्पतिवार शाम भाजपाई मुख्य तिराहे पर एकत्रित होकर पीओके में कार्रवाई को लेकर खुशी का इजहार किया। भाजपा नरेश तोमर और नगर महामंत्री ललित गर्ग मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीना 56 इंच का था, 56 इंच का रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। उधर, बुधवार रात गांव छिजारसी के ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सुनील शर्मा, मनोज चौधरी, हरीश, मुकेश, प्रवीन, दीपक, प्रिंस,
विराट, बंटी और हेमंत शामिल रहे। वहीं, जश्न मनाने में प्रवीन मित्तल, डॉ विपिन जिप्पी, शिवओम तोमर,ग्रीस अग्रवाल, विकास तोमर, कलवा कोरी, बिट्टू, विक्रांत शर्मा मौजूद रहे।
सपा नगर अध्यक्ष समाजसेवी ने कहा कि राष्ट्र हित सबसे ऊपर है। कोई दुश्मन हमारे सैनिकों पर हमला करता है तो उसे जवाब देना जरूरी है। सेना ने कार्रवाई कर अपनी मंशा जता दी है।
समाजसेवी पंकज शर्मा ने कहा कि सेना की कार्रवाई से देश में खुशी का माहौल है। आतंकवादियों को मारकर भारतीय सैनिकों ने बदला ले लिया है।