फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों देर से पहुंचीं कई एक्सप्रेस ट्रेन

Mon, 19 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनों का देरी से गंतव्य तक पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार भी को संगम एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देर से पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से देरी से चल रही संगम एक्सप्रेस के लिए रविवार को भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रविवार को इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6.30 घंटा की देरी से हापुड़ पहुंची।

मुरादाबाद से आनंद विहार को जाने वाली मेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3.30 घंटे की देर से पहुंची। जयनगर से चलकर अमृतसर को जाने वाली शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन


इसके अलावा लालगढ़ से चलकर डिबरूगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली से चलकर मुरादाबाद को जाने वाली पैंसेंजर ट्रेन एक घंटा, डिबरूगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना का कहना है कि ट्रेनें पीछे से ही लेट चल रही हैं। इसलिए वह गंतव्य भी देरी से आ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें