फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अब 25 नवंबर तक भरे जाएंगे विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू ने विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को राहत दी है। सत्र 2025-26 और 2026-27 के विषम सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी है। अब विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक अपने विषयों का चयन करने के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले विश्वविद्यालय की ओर से एक अक्तूबर और 30 अक्तूबर को परीक्षा फॉर्म भरवाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कई विद्यार्थी निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए नए निर्देशों के अनुसार अब सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी 25 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विषय चयन की प्रक्रिया भी इसी अवधि में पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से परीक्षा फॉर्म भर दें। साथ ही फॉर्म में दर्ज सभी आवश्यक जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें