फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मृतकों के परिजनों की मदद के लिए सीएम से मिले पूर्व सांसद

Sun, 17 Sep 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। गांव दौलतपुर ढीकरी में तीन सितंबर को गैस लीकेज के बाद घर में लगी आग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। मामले में पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मृतक परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


इस अग्निकांड के दौरान मुखिया हरिशचंद की पत्नी शिमला, उसकी बेटी, नीरज उर्फ चिंकू, प्रेम कुमार उर्फ राहुल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि दो बच्चे भी झुलस गए थे। पूर्व सांसद ने बताया कि ने पीड़ित परिवार की मांग पर मुख्यमंत्री से मिलने का समय लिया और रविवार की सुबह मुलाकात कर आर्थिक मदद दिलाने का अनुरोध किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें