फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पूर्व प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या की कोशिश

Fri, 02 May 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। काम से लौट रही युवती को उसके पूर्व प्रेमी ने सेंट्रल बैंक के सामने बने निर्माणाधीन मकान में जबरन खींच लिया और जान से मारने की नीयत से उस पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। युवती को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है आरोपी युवती के बात न करने से नाराज था।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन 29 अप्रैल की शाम करीब आठ बजे एमआर कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। तभी सेंट्रल बैंक के सामने मालीवाड़ा चौक निवासी कुश पहले से मौजूद था। उसने बहन को जबरदस्ती निर्माणाधीन मकान में खींच लिया और कमरे में ले जाकर उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। इसके बाद गला दबाकर जान लेने की कोशिश की।

परिजनों के अनुसार युवती को 30 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े नौ बजे होश आया। तब से वह मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पीड़िता का मोबाइल फोन और काले रंग का बैग भी गायब है, जिसमें टिफिन और बैंक पासबुक रखी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती का पूर्व प्रेमी है और वह युवती द्वारा बात न करने से नाराज था और बात करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें