फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित

Sat, 11 Feb 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
व्यवस्थित चुनाव कराने के प्रशासन के दावे उस समय हवा हो गये जब मतदान शुरू होने के बाद एक दर्जन से अधिक बूथों पर ईवीएम जवाब दे गईं। कई मतदान केंद्रों पर एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। जिसके कारण मतदाताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह चुनाव शुरू होते ही ईवीएम में तकनीकी खराबी का सिलसिला शुरू हो गया। फ्रीगंज रोड स्थित पटेल मांटेसरी स्कूल, दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कालेज, अशोक पाठशाला, गांव महमदपुर आदि सहित जिले के 13 बूथों पर चुनाव समय से शुरू नहीं हो सका।

हापुड़ विधान सभा सीट पर बूथ नंबर 70, 88, 279, 76, 66, 110, गढ़ विधान सभा सीट पर बूथ नंबर 82, 202, 216 जबकि धौलाना में बूथ 18, 173, 265 व 196 पर ईवीएम में गड़बड़ी पाई गयी।
विज्ञापन


ईवीएम खराब होने की सूचना पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए। बाद में पहुंचे इंजीनियरों ने मशीन को ठीक किया या मशीन को बदला गया। इस दौरान मतदान करने के लिए घंटों कतार में खड़े वोटरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उधर पटेल मांटेसरी स्कूल में स्थित बूथ नंबर 110 पर तो ईवीएम तीन बार खराब हुई। जिसके कारण मतदाताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को लेकर लोग काफी आक्रोशित दिखाई दिए।

इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी की सूचना पर तुरंत उसे ठीक कराया गया। जिसके कारण मतदान में थोड़ा व्यवधान हुआ। लेकिन बाद में स्थिति ठीक हो गयी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें