फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोचिंग के दौरान बहनों से छेड़छाड़ का आरोप

Mon, 22 Sep 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मीनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला निवासी दो सगी बहनों ने मोहल्ले के ही युवक पर कोचिंग आते जाते समय उनसे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दोनों बहनों ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब दोनों बहनों ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

दोनों बहनों ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके बड़े भाई गाजियाबाद नौकरी करने जाते हैं। जबकि छोटे भाई सेना में हैं। वह अपने माता पिता के साथ घर में अकेली रह रही हैं। दोनों बहनें एक साथ कोचिंग भी कर रही है। कोचिंग करने आते जाते समय मोहल्ले का ही युवक उनका पीछा कर उनके साथ छेड़छाड़ करता है। आरोपी है कि युवक अपहरण कर गुलावठी पैंठ में उन्हें बेचने की धमकी भी देता है। विरोध करने पर आरोपी उन्हें चाकू से काट डालने की भी धमकी देता है।
उन्होंने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दोनों बहनें कोचिंग जा रही थीं। रास्ते में रोककर आरोपी ने उनसे सरेराह छेड़छाड़ की। उन्होंने तंग परेशान होकर एसपी से मामले की शिकायत की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें