फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आयुष्मान कार्डों की त्रुटियों में होगा सुधार, नहीं अटकेगा उपचार

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। आयुष्मान कार्ड में त्रुटियों के चलते सालों से उपचार से वंचित हजारों लोगों को बड़ी राहत दी गई है। त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पात्र के नाम को छोड़कर अन्य सभी त्रुटियां ही दुरूस्त की जा सकेंगी। जिलेभर में सीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में करीब चार लाख से अधिक लोग आयुष्मान योजना में शामिल हैं। इन्हें पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है। हजारों पात्र ऐसे हैं, जिनके कार्डों में नाम, पता, जन्मतिथि में त्रुटि है। ऐसे में इन पात्रों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। लोगों की शिकायतों से लगातार शासन को अधिकारी अवगत करा रहे थे।

अब त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल खोला गया है। हालांकि कार्ड में पात्र के नाम में यदि कोई गड़बड़ी है तो वह ठीक नहीं होगी। बल्कि पिता का नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य में त्रुटि है तो वह अब स्थानीय स्तर पर ही दुरुस्त की जा सकेगी। लोगों को जागरूक करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप भी लगाए जाएंगे, इनमें पात्रों से अन्य आईडी ली जाएंगी, ताकि त्रुटियों का सुधार किया जा सके।
विज्ञापन





आयुष्मान कार्ड की त्रुटियों का सुधार अब जिले में ही हो सकेगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। हालांकि कार्ड में यदि पात्र के नाम में गड़बड़ी है तो वह ठीक नहीं होगी। इसके अलावा अन्य त्रुटियां दुरुस्त की जा सकेंगी। - डॉ. किशोर आहूजा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें