हापुड़। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंदार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति गौलाना अलीमियां मेमोरियल हज हाउस लखनऊ ने हज-2027 पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है। इससे पहले यह तिथि 20 जुलाई थी। इसलिए हज पर जाने के इच्छुक आवेदक बेवसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है और ऑनलाइन आवेदन किन्हीं कारणों से पूर्ण नहीं किया है, वे भी अपने आवेदन को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लें। अन्यथा वह हज-2027 में आवेदन से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिसका भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुआ है, वह तत्काल इसे प्राप्त कर लें।