फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली कटौती से नाराज उद्यमियों का हंगामा, फैक्टरियों की सौंपेंगे चाबी

Fri, 05 Apr 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बिजली की अघोषित कटौती और बुनकरों के बिल जमा होने में परेशानी के विरोध में उद्यमियों ने हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के आह्वान पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। फैक्टरियों की चाबी भी सौंपने की चेतावनी दी। अधीक्षण अभियंता ने नए औद्योगिक फीडर की सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि गर्मियों की शुरूआत में ही अघोषित कटौती शुरू कर दी गई है। हर घंटे पावर कट लग जाता है, ऐसे में फैक्टरी चला पाना मुश्किल हो रहा है। शासन ने फैक्टरियों की सप्लाई पांच मिनट से अधिक बाधित न रहने देने के निर्देश दिए हैं फिर भी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिल जमा करने में भी उद्यमियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के विरोध में शुक्रवार को उद्यमी मेरठ रोड आवास विकास में नारेबाजी करते हुए पहुंचे, अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।
इस बीच अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार उद्यमियों के बीच पहुंचे। उद्यमियों ने इस समस्या से राहत नहीं मिलने पर फैक्टरियों की चाबी सौंपने की चेतावनी दी। उद्यमियों की समस्या पर अधीक्षण अभियंता ने दिल्ली रोड पर जल्द ही औद्योगिक फीडर बनाए जाने का आश्वासन दिया साथ ही बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड व मेरठ रोड पर अघोषित कटौती को समाप्त कराए जाने और बुनकर के बिल जमा कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सचिव संजय सिंहल, कोषाध्यक्ष अमित मित्तल, हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी, महामंत्री अशोक बबली व चेयरमैन विजय कुमार, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुनील जैन, भारत, हरविंदर सिंह, अनिल गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, दीपांशु गर्ग, विनय कुमार, संजय गर्ग, ध्रुव गुप्ता, साजन गुप्ता, रोहित अग्रवाल, गुफ़रान असारी, शाहीद अंसारी, सरदार गुरमीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें