फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर परिवार से मारपीट, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गांव सरावा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। जिसमें महिलाओं समेत लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव सरावा के शाहबाज ने बताया कि 29 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका छोटा भाई शोएब व अहमद घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही अमजद, फिरोज, जुनैद और सलमान से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए अहमद और शोएब के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सोफिया और सलमा को भी बेरहमी से पीटा। विवाद होता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें