फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बकाया वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छतनोरा में बृहस्पतिवार दोपहर बिजली का बकाया वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ उपभोक्ता के बेटों ने अभद्रता की। दत्तियाना बिजलीघर के अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाने में दी तहरीर में अवर अभियंता महेशचंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1 बजे दत्तियाना बिजलीघर उपकेंद्र से जुड़े वसूली दल के कर्मचारी रविंद्र और रोहित बकाया वसूली अभियान के तहत ग्राम छतनोरा पहुंचे थे। टीम गांव निवासी बकायेदार उपभोक्ता महकार सिंह के मकान पर पहुंची और बकाया जमा करने को कहा।
बकाये की बात सुनते ही उपभोक्ता के पुत्र कपिल और राहुल भड़क गए और टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। कर्मचारियों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों का बचाव किया, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी ऊर्जा निगम की टीम से उलझते रहे।
विज्ञापन

दत्तियाना बिजलीघर के अवर अभियंता महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी महकार सिंह पर वर्ष 2023 से अब तक का कुल बकाया महज 10 हजार रुपये है। 3 वर्ष की लंबी अवधि में इतना कम बिल आने से साफ अंदेशा है कि घर में बिजली चोरी कर कटिया डालकर उपकरण चलाए जा रहे थे। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें