फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-बुलंदशहर रोड से हटा अतिक्रमण

Thu, 23 Mar 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योगी सरकार के गठन के बाद आए आदेशों के तहत प्रशासन ने शहर को जाम मुक्त बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर व नगर पालिका के अधिकारियों ने बुलंदशहर व मेरठ रोड से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन


साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर पालिका के दो अधिकारी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। बुधवार को एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने जाम से मुक्ति के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक ली थी।

इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदु पर विचार विमर्श किया गया था। इसी के तहत बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम सदर पुलिस बल के साथ बुलंदशहर रोड पहुंचे। यहां टीम ने ठेलों को सड़क किनारे से हटवाया और दुकानों के बाहर रखा सामान अंदर कराया।
विज्ञापन


स्टेट बैंक के पास सड़क किनारे स्थित दो गड्ढों को भी भरवाया गया। टीम ने कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट आदेश दिए कि किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और ठेले वालों में हड़कंप की स्थिति रही। ठेले वालों को सड़क से दूर हटकर ठेले लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर व नगर पालिका के ईओ संजय मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका के दो अधिकारी बुलंदशहर और मेरठ रोड पर निगरानी करेंगे। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें